Monday, September 29, 2008

बिग बी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Marwar News!
रानीवाड़ा(जालोर)।गत मध्य रात्रि एक बजे मुंबई पुलिस की विशेष शाखा ने रानीवाड़ा पुलिस की मदद से कस्बे की इंदिरा कॉलोनी से एक युवक को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम देवीसिंह पुत्र पदमसिंह राजपुरोहित निवासी झाबरा तहसील पोकरण जिला जैसलमेर बताया गया है। यह युवक अभिषेक बच्चन का हमशक्ल होने की वजह से पूरे क्षेत्र में युवाओं में चर्चा का विषय रहा है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि गत मध्य रात्रि को मुंबई पुलिस की विशेष शाखा के निवेदन पर आरोपी देवीसिंह को उसके कमरे से हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस के अनुसार किसी लंबित प्रकरण में इस आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मुंबई ले जाया जा रहा है। कस्बे में देवीसिंह के भाई भंवरसिंह की रेल्वे प्लेटफार्म के सामने जनता स्वीट होम नाम की होटल है। इस घटना के बारे में जब भंवरसिंह से संपर्क किया गया, तो वो न तो होटल पर और न ही घर पर मिला। विशेष सूत्रों के अनुसार डेढ़ साल पहले आरोपी देवीसिंह ने ऐश्वर्या राय के बंगले पर सुरक्षा गार्डो को गच्चे में डालकर अंदर प्रवेश करने में सफल हो गया था। परंतु बाद में वो पकड़ा गया, जिसकी खबर भी मुंबई के अखबारों में व ऑनलाईन मीडिया में सुर्खियों में छाई थी। वर्तमान में आरोपी देवीसिंह मुंबई के दादर ईलाके में निवास कर रहा है। तथा फिल्मों में रोल पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।