Friday, October 9, 2009

ब्लॉगर के दस साल पूरे

Posted on 4:06 AM by Guman singh

इंटरनेट की दुनिया में ब्लोगर आज अपना एक दशक का सफर तय कर चुका है। आज दुनिया भर में इस के 30 करोड़ से ज्यादा नियमित यूजर है। इन दस वर्षो में इस पर लिखे गए शब्दों की गणना करें तो पाएंगे कि अब तक ब्लॉगर इतने शब्द इक्ट्ठे कर चुका है। जिनसे करीब 32 करोड़ किताबें लिखी जा सकती है।

ब्लॉगर का सफर 1999 में शुरू हुआ। इसे पहली साइट माना जा सकता है जिसके जरिए कम्प्यूटर पर सोशियल नेटवर्किग की शुरूआत हुई। इसके शुरूआती सफर में एक बड़ा बदलाव 2001 में अमरीका पर हुए आतंकी हमले के बाद आया। जिसे ब्लोगिंग की दुनिया में नींव के पत्थर कहा जा सकता है। इतने बड़े हमले के बाद लोगों के दुख, रोष और भड़ास को निकालने के लिए मीडिया ने उन्हें ब्लॉगस पर अपने अनुभव लिखने को प्रेरित किया। तब से ब्लोग्स का यह सफर बदस्तूर जारी है।

आज मनोरंजन, समाचार और सूचना के क्षेत्र में यह एक अहम जरूरत बन चुका है। महिलाएं भी ब्लोगिंग की दीवानी है और एक अनुमान के मुताबिक हर महीने करीब 1.5 करोड़ महिलाए इसका उपयोग करती है।

2 Response to "ब्लॉगर के दस साल पूरे"

.
gravatar
Anonymous Says....

hello! sir,
news on your blog are fantastic and knowledge worthy.