Thursday, January 17, 2008

विश्व का सबसे बड़ा मंदिर

Posted on 5:11 PM by Guman singh


कम्बोडिया के प्राचीन मंदिर अंगकोर वाट को दुनिया का सबसे विशाल मंदिर माना जाता है. ये कम्बोडिया की राजधानी फ्नोम पैन से 192 मील उत्तर पश्चिम में स्थित है. कहते हैं कि एक भारतीय ब्राह्मण कम्बू ने 100 ईसवी में फ़ूनान राज्य की स्थापना की. भारतीय व्यापारी वहां बसने लगे और इस क्षेत्र में भारतीय संस्कृति का प्रभाव बढ़ने लगा. अंगकोर वाट की स्थापना सूर्यवर्मन द्वितीय ने 1131 में की. उनके पचास वर्ष के शासन में ही इस मंदिर का निर्माण हुआ. अंगकोर वाट का मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. ये कोई 81 हैक्टेयर क्षेत्र में बना है और ये भारतीय वास्तुकला का अभूतपूर्व नमूना है. इसकी हर दीवार, दीर्घा और स्तम्भ पर हिन्दू मिथक कथाएं उकेरी गई हैं. सदियों तक ये मंदिर कम्बोडिया के घने जंगलों में सुरक्षित छिपा रहा लेकिन फिर 1860 में इसकी खोज एक फ़्रांसीसी मिशनरी हैनरी महूत ने की और 1992 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनैस्को ने इसे विश्व विरासत घोषित कर दिया.

No Response to "विश्व का सबसे बड़ा मंदिर"